Wednesday, November 4, 2026 • India Edition

सदैव सच की ओर

BREAKING NEWS ताज़ा खबर

जब अभिषेक बच्चन ने मजाक में चलाई ‘गन’, सेलिब्रिटी हेयरड्रेसर आलिम हाकिम 10 दिन तक नहीं चल पाए! | जानिए पूरा किस्सा

जब अभिषेक बच्चन ने मजाक में चलाई ‘गन’, सेलिब्रिटी हेयरड्रेसर आलिम हाकिम 10 दिन तक नहीं चल पाए! | जानिए पूरा किस्सा

क्या आपने कभी सुना है कि मजाक में चलाई गई प्रॉप गन असली चोट पहुंचा सकती है?
सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने हाल ही में एक पुराने फिल्मी हादसे का ज़िक्र किया, जिसमें एक्टर अभिषेक बच्चन ने उनके साथ ऐसा मजाक किया कि वो 10 दिनों तक चल नहीं पाए।

ये किस्सा फिल्म ‘दस’ की शूटिंग के दौरान कनाडा का है। इस फिल्म में अभिषेक के साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी, जायद खान, राइमा सेन और दीया मिर्जा जैसे सितारे थे।

🎥 शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

‘गलाटा इंडिया’ यूट्यूब चैनल से बातचीत में आलिम ने बताया:
“मैं फिल्म के लिए हेयर स्टाइलिंग कर रहा था। लेकिन जब निर्देशक अनुभव सिन्हा के असिस्टेंट बीमार पड़ गए, तो मुझे उनकी जगह सीन की कॉन्टिन्यूटी देखने के लिए भी बुलाया गया। अभिषेक खुद भी असिस्टेंट बन गए और मजाक में बोले – ‘अगर कॉन्टिन्यूटी मिस की, तो तेरे पैर में गोली मार दूंगा।’ उनके पास एक प्रॉप गन थी।”

😨 मजाक बना हकीकत, गन से लगी चोट

आलिम ने बताया कि एक दिन जब उनसे वाकई में गलती हो गई, तो अभिषेक ने मजाक में प्रॉप गन नीचे ज़मीन की तरफ चलाई। लेकिन गोली सीधे आलिम के पैर में लग गई।
इस हादसे के बाद आलिम 10 दिन तक चल नहीं पाए।

हालांकि, दोनों के बीच अब भी अच्छी दोस्ती है और यह वाकया एक फिल्मी सेट की अनजानी याद बन चुका है।

admin

🛡️ Verified Journalist

Accredited news correspondent and investigative contributor at AvaNews.in.

← PREVIOUS STORY NEXT STORY →